Kangra: कांगड़ा के उपायुक्त ने जारी किया बड़ा आदेश! नदियों, खड्डों और जलाशयों के पास जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

धर्मशाला, 7 जुलाई। कांगड़ा जिले में सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। नगरोटा बगवां उपमंडल के अंतर्गत टंग–उथड़ाग्रां–बलधर–जसौर सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य के चलते 31 जुलाई 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। उपायुक्त कांगड़ा हेम राज बैरवा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्ग योल–भरोबड़–बलधर सड़क से संचालित किया जाएगा।

Advertisement

इसके अलावा देहरा उपमंडल में कुंडलीहार से राजकीय हाई स्कूल मूहल रोड तक लगभग दो किलोमीटर सड़क पर सीसी पेवमेंट बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस कारण 8 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक यह सड़क भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कुंडलीहार–नकेहड़ पुल–करियाड़ा मार्ग से डायवर्ट किया गया है।

Advertisement

उपायुक्त हेम राज बैरवा ने संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य के दौरान सभी स्थलों पर उचित बैरिकेडिंग, सावधानी संबंधी सूचना बोर्ड और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी या दुर्घटना का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!