Himachal: मन्नत पूरी होते ही भक्त ने चढ़ाई 6 लाख की सोने की चौरी, चिंतपूर्णी दरबार में आस्था का अनोखा नज़ारा

Date:

--Advertisement--

माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था एक बार फिर देखने को मिली है। बुधवार देर शाम पंजाब से आए एक भक्त ने अपनी मन्नत पूरी होने पर मां के चरणों में 4.50 तोले सोने की चौरी अर्पित की। बाजार में इस स्वर्ण चौरी की कीमत करीब 6 लाख रुपए आंकी जा रही है, जिससे मंदिर में श्रद्धा का एक और अनोखा उदाहरण सामने आया है।

मंदिर अधिकारी संजीव कुमार प्रभाकर ने बताया कि माता के दरबार में आने वाले श्रद्धालु जब भी उनकी मनोकामना पूरी होती है, तो वे अपनी श्रद्धा और क्षमता के अनुसार चढ़ावा अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई भक्त सोने-चांदी के मुकुट और चांदी की आंखें भेंट कर चुके हैं। इन आभूषणों का उपयोग माता के श्रृंगार में किया जाता है और विशेष रूप से आरती के समय देवी को इन्हीं से सजाया जाता है।

वहीं, मंदिर के पुजारी निरंजन कालिया ने बताया कि श्रद्धालु केवल चढ़ावे तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सुविधाओं के लिए भी योगदान दे रहे हैं। हाल ही में चैत्र नवरात्रों से पहले भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर के हॉल में चार वातानुकूलित यंत्र भी भेंट किए गए, जिन्हें अब स्थापित कर दिया गया है।

माता चिंतपूर्णी के दरबार में इस तरह की भेंट और सेवा भाव यह दिखाता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था कितनी गहरी और अटूट है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।

मंडी में 29 वर्षीय महिला वकील की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी बरामद

मंडी जिले के पधर बाजार में 29 वर्षीय महिला वकील दिवांशु ठाकुर की मौत से सनसनी फैल गई। वह किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के श्रद्धालु ने चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र, पूरी हुई बड़ी मनोकामना

माता चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के नरेंद्र कुमार जैन उर्फ हैप्पी और उनके परिवार ने मनोकामना पूरी होने पर डेढ़ किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। विधि-विधान से पूजा के बाद परिवार को माता की पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।