Himachal CET 2026: आवेदन शुरू, चूक गए तो भरना पड़ेगा जुर्माना—जानें पूरी डिटेल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है और इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 4 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी इस अवधि में आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 500 रुपए लेट फीस के साथ 29 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका दिया जाएगा।

प्रवेश परीक्षा 31 मई को पूरे प्रदेश में आयोजित की जाएगी, जबकि उम्मीदवारों के रोल नंबर परीक्षा से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 900 रुपए और आरक्षित वर्ग के लिए 600 रुपए निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा, बोर्ड ने उन छात्रों के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है जिनकी पार्ट-I या पार्ट-II में री-अपीयर आई है। ऐसे छात्र 16 अप्रैल तक अपने संस्थान के माध्यम से 1350 रुपए शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा और री-अपीयर प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आवेदन में सुधार के लिए 30 अप्रैल से 2 मई तक करेक्शन विंडो खुलेगी। हालांकि, श्रेणी में बदलाव के लिए अभ्यर्थियों को स्वयं बोर्ड कार्यालय जाना होगा।

उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।