हिमाचल प्रदेश के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बुधवार को अनुराग ठाकुर तियारा स्थित मेजर मनकोटिया के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन हिमाचल प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सैन्य सेवा से लेकर सामाजिक और राजनीतिक जीवन तक मेजर मनकोटिया का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय का सामना करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
इस दौरान पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, संगठनात्मक जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, पूर्व विधायक संजय चौधरी, पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया, भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा और मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु भी मौजूद रहे। इनके अलावा वरिंदर चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, घनश्याम शर्मा, सुकृत सागर, कमल शर्मा, रवि दत्त शर्मा, अरुण कौशल, वरिंदर शर्मा, अभिषेक इंदौरिया और सतिंदर गौतम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी शोक व्यक्त किया।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!



