Chamba: चम्बा में अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा: दुकानदारों को दी चेतावनी, दोबारा बाहर सामान रखा तो जब्ती तय

Date:

--Advertisement--

चम्बा शहर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए शुक्रवार शाम चम्बा थाना पुलिस की टीम ने बाजार क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया। यह कार्रवाई शाम 6 बजे शुरू हुई, जिसमें पुलिस ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यह चेतावनी भी दी कि यदि भविष्य में दुकानों के बाहर दोबारा सामान रखा गया, तो चालान के साथ-साथ सामान जब्त भी किया जाएगा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दुकानदारों को बताया कि यदि उनका सामान जब्त किया गया तो उसे केवल जुर्माना भरने के बाद ही लौटाया जाएगा। इस चेतावनी के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानों के बाहर से सामान हटाना शुरू कर दिया।

इस दौरान पुलिस टीम ने दुकानों और रेहड़ियों में पॉलीथीन के उपयोग की भी जांच की, लेकिन किसी भी दुकानदार के पास प्रतिबंधित पॉलीथीन नहीं पाई गई। बीते कुछ समय से शहर में दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान फैलाने से राहगीरों और वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही थी।

पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक ठोस प्रयास देखा गया। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने जानकारी दी कि पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाया गया है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दुकानों के बाहर तय सीमा से बाहर सामान पाए जाने पर बिना किसी चेतावनी के सीधी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा के पांगी में बड़ा हादसा टला! राशन से भरा ट्रक सड़क से नीचे गिरा, क्रैश बैरियर बना चालक-परिचालक की जान बचाने वाला सहारा

चंबा के पांगी स्थित किलाड़ में खाद्य आपूर्ति निगम का गेहूं लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हुए, जबकि क्रैश बैरियर ने ट्रक को गहरी खाई में गिरने से बचाकर बड़ा हादसा टाल दिया।

वाह! पुलिस ने लौटाए 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल, करीब 1 करोड़ रुपये के फोन पहुंचे असली मालिकों तक

सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने अब तक 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए हैं। करीब एक करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल रिकवर किए गए हैं।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन! डमटाल में NDPS आरोपी का अवैध निर्माण बुलडोजर से ढहाया, पुलिस का सख्त संदेश

हिमाचल के डमटाल में एनडीपीएस मामले के आरोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Kanra: देहरा में 2 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी! दुबई से कमाई रकम हड़पने की साजिश का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार

देहरा पुलिस ने नकदी और आभूषणों के बहुचर्चित गबन मामले में बड़ा खुलासा करते हुए ससुराल पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है और मामले की जांच जारी है।