Kangra: कारगिल के द्रास में शहीद हुए अग्निवीर नवीन कुमार को नम आंखों से अंतिम विदाई, गांव में गूंजे “भारत माता की जय” के नारे

Date:

--Advertisement--

कारगिल के द्रास सैक्टर में ड्यूटी के दौरान भूस्खलन की चपेट में आकर शहीद हुए कांगड़ा जिला की थुरल पंचायत के हलूं थप्परा गांव निवासी अग्निवीर नवीन कुमार को उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी पार्थिव देह जब तिरंगे में लिपटी हुई गांव पहुंची, तो पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल छा गया। गांव की गलियों से लेकर हर घर तक मातम पसरा हुआ था और चारों ओर “भारत माता की जय”, “नवीन कुमार अमर रहे”, और “वीर जवान अमर रहे” जैसे नारे गूंजने लगे।

जब शहीद का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया, तो परिजनों का दुख फूट पड़ा। मां अपने बेटे के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगीं और बहन कई बार बेहोश हो गई। घर का हर सदस्य गहरे शोक में डूबा हुआ था। इसके बाद शहीद की अंतिम यात्रा गांव के श्मशान घाट की ओर निकाली गई, जहां न्यूगल खड्ड के किनारे उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य रीति-रिवाजों के साथ किया गया। चचेरे भाई अंशु ने शहीद को मुखाग्नि दी।

इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सेना के जवान मौजूद रहे। सेना की 13 जैक राइफल्स यूनिट से सूबेदार धर्मचंद, सूबेदार माहित कुमार और नायब सूबेदार सुनील गुलेरिया सहित अन्य जवानों ने सैन्य परंपरा के अनुसार सलामी दी। स्थानीय प्रशासन की ओर से तहसीलदार थुरल राजेश सडयाल, डीएसपी लोकेंद्र नेगी और एसएचओ गुरदेव सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

क्षेत्रीय विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने शहीद के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की धरती ने एक और वीर सपूत को खो दिया है, जिसकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। नवीन कुमार की बहादुरी और बलिदान पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा देता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।