Himachal: सुगनाड़ा पंचायत में मासूम की दर्दनाक मौत: गले में फंस गया बादाम, समय पर इलाज न मिलने से गई जान

Date:

--Advertisement--

सुगनाड़ा पंचायत में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जिसमें एक अढ़ाई वर्ष के बच्चे मानविक की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते-खेलते रसोईघर में रखी बादाम की कटोरी से एक बादाम लेकर निगल गया, जो उसके गले में फंस गया। इससे वह बेहोश हो गया। उसकी मां नेहा जब पास पहुंचीं तो चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नगरोटा सूरियां लेकर गए, लेकिन वहां ईएनटी विशेषज्ञ मौजूद नहीं था, जिसके कारण सही इलाज नहीं हो पाया।

इसके बाद बच्चे को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया गया। हालांकि, बच्चे के दादा संतोख सिंह ने बताया कि उन्हें एंबुलेंस मिलने में लगभग एक घंटा लग गया। जब वे टांडा पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के परिजन का कहना है कि यदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईएनटी डॉक्टर होता या एंबुलेंस समय पर मिलती, तो शायद बच्चे की जान बचाई जा सकती थी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा, राजेश गुलेरी ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन यदि ऐसा हुआ है तो इसकी जांच की जाएगी। यह बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मां गृहिणी हैं और पिता मनदीप सिंह दिहाड़ी मजदूर हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।