Chamba: चंबा में दर्दनाक हादसा: 800 फुट गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौके पर मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-154ए) पर बनीखेत के पास छतरी मोड़ के निकट एक कार अनियंत्रित होकर करीब 800 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुआ वाहन चंबा की ओर से आ रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही कार छतरी मोड़ के पास पहुंची, चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे लुढ़कती हुई लगभग 800 फुट गहरी खाई में जा गिरी और चौहड़ा को जोड़ने वाली निचली सड़क पर जाकर रुकी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों युवकों की जान नहीं बच सकी।

Advertisement

दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करने के साथ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डलहौजी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मयंक शर्मा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक चंबा जिले के सरू क्षेत्र के रहने वाले थे। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार या किसी अन्य वजह से हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।