HP Weather Update: हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 18 जून को ओलावृष्टि और तेज तूफान की चेतावनी, किसानों-बागवानों की बढ़ी चिंता

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन दूसरी ओर ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 19 जून तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। खास तौर पर 18 जून को पांच क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। 18 जून को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश सबसे अधिक प्रभावी रहने की संभावना है। वहीं 17 जून को भी कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि 20 और 21 जून को मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने की संभावना जताई गई है।

Advertisement

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि मानसून की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सामान्य परिस्थितियों में मानसून 22 जून के आसपास शिमला पहुंचता है और 25 जून तक पूरे हिमाचल प्रदेश को कवर कर लेता है। मौजूदा मौसम परिस्थितियों को देखते हुए अगले एक सप्ताह के भीतर मानसून की दस्तक की संभावना बनी हुई है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कई स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 46 मिलीमीटर वर्षा गोहर में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा जोत में 41 मिलीमीटर, कुफरी में 39.6 मिलीमीटर, नगरोटा में 35.6 मिलीमीटर, मुरारी देवी में 31.5 मिलीमीटर, पच्छाद में 24 मिलीमीटर, ओलिंडा में 23.4 मिलीमीटर, शिलारू में 18.8 मिलीमीटर, सुंदरनगर में 17.9 मिलीमीटर और कांगड़ा में 16.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बारिश के साथ कई इलाकों में गरज-चमक और ओलावृष्टि भी हुई। शिमला, जुब्बड़हट्टी, कांगड़ा, सुंदरनगर, कुफरी, जोत और मुरारी देवी में गरज-चमक दर्ज की गई। वहीं शिमला, रामपुर, चौपाल, किन्नौर और मंडी के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की घटनाएं सामने आईं। खासकर शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब, मटर और अन्य फल-सब्जी फसलों को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं, जिससे बागवानों और किसानों की चिंता बढ़ गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पेंशनरों का बड़ा ऐलान, 19 नवंबर को विधानसभा का घेराव; शाहपुर में 120 सदस्यों ने लिया फैसला

शाहपुर में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में 19 नवंबर को विधानसभा घेराव में शामिल होने का फैसला लिया गया। पेंशनरों ने लंबित एरियर, महंगाई राहत, ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और अन्य वित्तीय लाभ जारी करने की मांग उठाई।

Kangra: प्रेई में फिर गूंजेगी किशोरियों की आवाज, किशोरी पंचायत का हुआ पुनर्गठन; रिया बनीं प्रधान

रैत विकास खंड की ग्राम पंचायत प्रेई में जागोरी ग्रामीण चैरिटेबल ट्रस्ट की पंचायत स्तरीय किशोर-किशोरी बैठक हुई। किशोरी पंचायत का पुनर्गठन कर रिया को प्रधान, सुनेहा को उपप्रधान, परी को सचिव और कशिश को मीडिया प्रभारी चुना गया।

Kangra: शाहपुर ट्रेड फेयर पर सियासी घमासान तेज, अक्षय अत्री का राकेश चौहान पर पलटवार, बोले- पहले अपनी जमीन पर मेले से किराया लेते...

शाहपुर ट्रेड फेयर को लेकर भाजपा नेता राकेश चौहान के बयान पर कांग्रेस नेता अक्षय अत्री ने पलटवार किया है। अत्री ने राकेश चौहान के पुराने ट्रेड फेयर आयोजन, किराये और शाहपुर फ्लाईओवर के मुद्दे को लेकर कई सवाल उठाए।

Kangra: वोट चोरी के आरोपों पर सतेंद्र गौतम का कांग्रेस से सवाल: क्या केवल सिंह पठानिया और राजीव पटियाल की जीत भी इसी वजह...

भाजपा नेता सतेंद्र गौतम ने वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस से सवाल किए। उन्होंने विधायक केवल सिंह पठानिया और राजीव पटियाल की जीत को लेकर भी सवाल उठाते हुए विकास कार्यों और चुनावी वादों का प्रमाण सहित हिसाब देने की चुनौती दी।