Sirmaur: सिरमौर में 25 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, घरेलू विवाद के बीच उठाया खौफनाक कदम!

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार यह मामला पांवटा साहिब उपमंडल की ग्राम पंचायत कोलर का है। मृतक की पहचान तपेंद्र सिंह (25) निवासी ग्राम पंचायत कोलर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तपेंद्र सिंह की शादी कुछ समय पहले हुई थी, लेकिन विवाह के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि दोनों पिछले कुछ समय से अलग-अलग रह रहे थे। परिजनों के अनुसार युवक इस स्थिति से मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था।

Advertisement

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि माजरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते आत्महत्या के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी

शाहपुर विधानसभा के सामुदायिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने और कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सरवीण चौधरी, रवि दत्त शर्मा, राकेश चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।