काँगडा

Kangra: पहली बार महाआरती से गूंजा धर्मशाला का डल झील परिसर, राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का भव्य शुभारंभ

धर्मशाला की डल झील में पहली बार महाआरती के साथ राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का शुभारंभ हुआ। केवल सिंह पठानिया ने महाआरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

नगरोटा बगवां से 10 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, पहली बस माता चिंतपूर्णी के लिए रवाना; यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

नगरोटा बगवां बस स्टैंड से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पहली इलेक्ट्रिक बस नगरोटा बगवां से माता चिंतपूर्णी मंदिर के लिए भेजी गई। इससे स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका, लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; 30 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Kangra: धर्मशाला में 20 सितंबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, मसरेहड और आसपास के इलाकों में सप्लाई रहेगी बाधित

धर्मशाला के मसरेहड और आसपास के क्षेत्रों में 20 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पुरानी एलटी लाइनों को बदलने और रख-रखाव के चलते विभाग ने शटडाउन की सूचना जारी की है।

HRTC में चालकों-परिचालकों की होगी भर्ती, नगरोटा बगवां में 150 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण; 10 इलेक्ट्रिक बसें रवाना

नगरोटा बगवां में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने करीब 150 करोड़ रुपये की सिंचाई, पेयजल और मल निकासी योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने 10 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया और एचआरटीसी में चालकों-परिचालकों की भर्ती की घोषणा की।

Kangra: शनिवार को धर्मशाला के डिपो बाजार में 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में भी प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के डिपो बाजार, लोअर डिपो बाजार और सिविल लाइन के आसपास के क्षेत्रों में 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कंडक्टर को केबल में बदलने और रख-रखाव का कार्य किया जाएगा।

Popular

Subscribe

--Advertisement--