धर्मशाला, 18 सितंबर। मसरेहड और आसपास के क्षेत्रों में 20 सितंबर को करीब 8 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने पुरानी एलटी विद्युत लाइनों को नई लाइनों से बदलने और सामान्य रख-रखाव के कार्य के चलते यह शटडाउन लेने की जानकारी दी है।
सहायक अभियंता विद्युत लोकेश चौधरी ने बताया कि 20 सितंबर को डीटीआर 250 केवीए मसरेहड और 100 केवीए मसरेहड बंद रहेंगे। इसके कारण मसरेहड और साथ लगते क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग के अनुसार यदि मौसम खराब रहता है तो प्रस्तावित शटडाउन का कार्य अगले दिन किया जाएगा।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


