धर्मशाला, 18 सितंबर। धर्मशाला के डिपो बाजार और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार, 19 सितंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि कंडक्टर को केबल में बदलने और जरूरी रख-रखाव के कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
विद्युत आपूर्ति बाधित रहने वाले क्षेत्रों में डिपो बाजार, लोअर डिपो बाजार और सिविल लाइन के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। विभाग ने इन क्षेत्रों के लोगों से निर्धारित समय के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
विभाग के अनुसार यदि मौसम खराब रहता है तो निर्धारित शटडाउन का कार्य अगले दिन किया जाएगा।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


