काँगडा

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ओवरब्रिज के नीचे बैठा था युवक, स्कूटी से बरामद हुआ 8.31 ग्राम चिट्टा

कांगड़ा पुलिस ने कछियारी बाईपास पर दबिश देकर एक युवक को 8.31 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान लुधियाना निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Kangra: हिमाचल में ₹1010.60 करोड़ की जायका परियोजना से किसानों की किस्मत बदलेगी! शाहपुर के डढम्ब में 91.65 लाख की सिंचाई योजना का शिलान्यास

हिमाचल में ₹1010.60 करोड़ की जायका परियोजना के तहत कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शाहपुर के डढम्ब में कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने 91.65 लाख की सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। शाहपुर विधानसभा में 6.75 करोड़ की उपपरियोजनाओं से 1510 किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।

Kangra: शाहपुर के रैत में शुरू हुई फैडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप, कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने किया शुभारंभ — देशभर से पहुंचे 200 खिलाड़ी

कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल के रैत में फैडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 की शुरुआत हुई। कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने उद्घाटन किया, जबकि उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया विशिष्ट अतिथि रहे। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में देशभर से 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

Kangra: कांगड़ा के नगरोटा बगवां में दर्दनाक हादसा: फोरलेन निर्माण के दौरान करंट लगने से कर्मचारी की मौत, कंपनी पर लापरवाही के आरोप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से 52 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। यह इस प्रोजेक्ट में तीसरी मौत है। स्थानीय लोगों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि प्रबंधन ने मुआवजे का आश्वासन दिया है।

Kangra: कांगड़ा के बैजनाथ में सनसनी: पत्नी से प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या, पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी को दबोचा

कांगड़ा के बैजनाथ में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रेम प्रसंग के शक में हुए इस कत्ल ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Kangra: हिमाचल के अरमान की बड़ी उपलब्धि! ओलंपियन शक्ति सिंह के लाइजनिंग ऑफिसर बने नगरोटा बगवां के खिलाड़ी

नगरोटा बगवां के नेशनल प्लेयर अरमान राजपूत को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में ओलंपियन शक्ति सिंह का लाइजनिंग ऑफिसर बनाया गया है। अरमान 3 नवंबर को एनआईएस पटियाला में ओलंपियन को रिसीव करेंगे। इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--