Kangra: हिमाचल के अरमान की बड़ी उपलब्धि! ओलंपियन शक्ति सिंह के लाइजनिंग ऑफिसर बने नगरोटा बगवां के खिलाड़ी

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां, कांगड़ा। हिमाचल के युवा खिलाड़ी अरमान राजपूत ने अपनी प्रतिभा से एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित होने जा रही ओलंपियन शक्ति सिंह की स्पेशल कॉन्फ्रेंस में अरमान को लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। यह कार्यक्रम 3 नवंबर को होगा, जिसमें हजारों छात्र शामिल होंगे।

अरमान यूनिवर्सिटी की ओर से अर्जुन अवार्डी ओलंपियन शक्ति सिंह को एनआईएस पटियाला में रिसीव करेंगे। यह मौका अरमान के लिए किसी सम्मान से कम नहीं है।

अरमान इस समय चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (B.P.Ed) के प्रथम वर्ष के छात्र हैं और अपने बैच में टीम लीडर की भूमिका निभा रहे हैं।

नगरोटा बगवां की सददूं पंचायत के रहने वाले अरमान ने दसवीं की पढ़ाई ग्रीन फील्ड स्कूल नगरोटा बगवां से और जमा दो की पढ़ाई हिमालयन पब्लिक स्कूल नगरोटा बगवां से पूरी की है।

वे वुशू और डोजबाल के नेशनल प्लेयर हैं और कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुके हैं। साथ ही, वे मिस्टर हिमालयन का खिताब भी जीत चुके हैं।

अरमान के पिता एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के कांगड़ा जिला अध्यक्ष, नंबरदार, समाजसेवी और सहकारी सभा प्रधान हैं, जबकि उनकी माता अर्चना कुमारी सददूं पंचायत की प्रधान हैं।

अपनी सफलता पर अरमान ने कहा,

“ओलंपियन शक्ति सिंह को यूनिवर्सिटी की ओर से रिसीव करना मेरे लिए गर्व की बात है। यह मेरे माता-पिता, शिक्षकों और कोच का आशीर्वाद है।”

अरमान की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।