Kangra: शाहपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ा विस्तार, 2.52 करोड़ से बनेगा PHC सिहवाँ का नया भवन; एक माह में नए भवन में शिफ्ट होगा सिविल अस्पताल

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 11 सितंबर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को पीएचसी सिहवाँ के नए भवन का शिलान्यास किया। नए भवन के निर्माण पर 2.52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, सिविल अस्पताल शाहपुर को भी अगले एक माह में नए भवन में शिफ्ट करने की तैयारी है।

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पीएचसी सिहवाँ के भवन के निर्माण के लिए 2.52 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नए भवन के बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। फोरलेन के नजदीक स्थित होने के कारण यह स्वास्थ्य केंद्र हाईवे पर होने वाली आपात स्थितियों में भी काफी उपयोगी साबित होगा।

विधायक ने लोक निर्माण विभाग को भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण विकास विभाग को पंचायत घर के निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि सिहवाँ में ट्रॉमा सेंटर खोलने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ फोरलेन पर होने वाली दुर्घटनाओं में घायल लोगों को भी तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि सिविल अस्पताल शाहपुर को अगले एक माह में नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय दुलो राम को भी याद किया, जिन्होंने स्वास्थ्य संस्थान के लिए अपनी जमीन दान की थी।

कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने विभाग की ओर से दिए गए निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। सिहवाँ के पूर्व प्रधान एवं जिला कांग्रेस महासचिव अजय बबली ने क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक का आभार जताया।

पंचायत के उपप्रधान बिन्दु राणा और पंचायत समिति सदस्य आकाश ने भी अपने विचार रखे तथा क्षेत्र की विभिन्न मांगें विधायक के सामने रखीं। कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण बीएम ठाकुर, डीपीएम जाइका योगिंद्र पाल, बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, बीडीओ रैत योगेंद्र, जिला परिषद सदस्य सुरेन्द्र ठाकुर, उपप्रधान बिन्दु, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, कैप्टन बलि राम, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल पुंज, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, प्रधान सिहवाँ मंजू, प्रधान मंझग्रां सुरेश, कैरी प्रधान मंजू, विकास ठाकुर, कमल कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बैंक हड़ताल से देशभर में ठप हुईं सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह समेत इन मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; UPI और इंटरनेट बैंकिंग रही...

देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हुईं। पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन अपडेट और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि UPI और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं।

Kangra: गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना होगा पूरा, 9 लाभार्थियों को मिले 70-70 हजार के चेक; बोले विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल...

शाहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण की पहली किश्त के रूप में 70-70 हजार रुपये के चेक दिए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि अब तक 99 लाभार्थियों को करीब 1.60 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है।

Kangra: शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालन पर संकट, 40% नुकसान का आकलन; केवल सिंह पठानिया ने जल्द रिपोर्ट के दिए निर्देश

शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालकों को करीब 40 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए, जबकि मधुमक्खी पालकों ने शहद का MSP तय करने की मांग उठाई।

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।