Kangra: कांगड़ा के बैजनाथ में सनसनी: पत्नी से प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या, पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी को दबोचा

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के बैजनाथ में पुलिस ने एक हत्या के रहस्य से पर्दा उठाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 29 अक्तूबर को थाना बैजनाथ के अंतर्गत आने वाले राजेंद्र नगर (छेक) क्षेत्र में सामने आया था, जब एक युवक का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पाया गया था।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रवि कुमार पुत्र स्वर्गीय भीम सेन, निवासी राजेंद्र नगर (छेक) के रूप में हुई थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरएफएसएल धर्मशाला की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि रवि कुमार की मौत किसी दुर्घटना से नहीं, बल्कि हत्या से हुई थी।

Advertisement – HIM Live Tv

जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को पता चला कि मृतक रवि कुमार और आरोपी विनोद कुमार उर्फ नीतू पुत्र जगदीश सिंह (निवासी राजेंद्र नगर, छेक) के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद की जड़ थी आरोपी की पत्नी से मृतक का कथित प्रेम प्रसंग। पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश में 28 अक्तूबर की रात विनोद ने धारदार हथियार से रवि कुमार पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल डेटा, गवाहों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने 1 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विनोद कुमार ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। थाना प्रभारी बैजनाथ यादेश ठाकुर ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने इस मामले की तेजी से जांच कर आरोपी को पकड़ने वाली टीम की सराहना की है और इसे पुलिस की बड़ी सफलता बताया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।