Kangra: गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना होगा पूरा, 9 लाभार्थियों को मिले 70-70 हजार के चेक; बोले विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। शाहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत देने की दिशा में सरकार की पहल जारी है। वीरवार को शाहपुर के मिनी सचिवालय सभागार में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नगर पंचायत शाहपुर के 9 पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 70-70 हजार रुपये के चेक वितरित किए। इस तरह लाभार्थियों को कुल 6 लाख 30 हजार रुपये की राशि जारी की गई।

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने बताया कि नगर पंचायत शाहपुर में अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 99 पात्र लाभार्थियों को करीब 1.60 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को मकान निर्माण के लिए कुल 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में वर्षों बाद बीपीएल परिवारों का सर्वे करवाया गया है, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को अपना पक्का आशियाना बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिल रही है। उन्होंने नगर पंचायत शाहपुर की ओर से किए जा रहे जनहित के कार्यों की भी सराहना की।

नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष राजीव पटियाल ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि का स्वागत किया और नगर पंचायत की ओर से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, नगर पंचायत अध्यक्ष बविता, पार्षद विजय गुलेरिया, अभिषेक माथुर, नीतिन कौशल, प्रीति चम्बियाल, पूर्व अध्यक्ष ऊषा शर्मा, पूर्व पार्षद शुभम, नगर पंचायत सचिव आदित्य, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर, उत्तम चम्बियाल, अनूप नाग, छिन्दा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बैंक हड़ताल से देशभर में ठप हुईं सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह समेत इन मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; UPI और इंटरनेट बैंकिंग रही...

देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हुईं। पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन अपडेट और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि UPI और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं।

Kangra: शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालन पर संकट, 40% नुकसान का आकलन; केवल सिंह पठानिया ने जल्द रिपोर्ट के दिए निर्देश

शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालकों को करीब 40 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए, जबकि मधुमक्खी पालकों ने शहद का MSP तय करने की मांग उठाई।

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।

किन्नौर में सतलुज में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, ब्रेक प्रेशर डाउन होते ही सड़क से बाहर निकला टायर; 10 यात्री सुरक्षित

किन्नौर में मझगांव से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस का ब्रेक प्रेशर डाउन होने के बाद पोस्पा के पास अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। चालक की सूझबूझ से बस डंगे पर रुक गई और करीब 10 यात्री सुरक्षित बच गए।