काँगडा
Kangra: नगरोटा बगवां में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय युवक ने फंदे से झूलकर दी जान, घर में मचा कोहराम
नगरोटा बगवां के बड़ोह क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने जब कमरे में देखा तो बेटा फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।
Kangra: धर्मशाला में बड़ी कार्रवाई: 22 साल का युवक 575 ग्राम चरस और ₹27,000 नकदी के साथ गिरफ्तार!
धर्मशाला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय युवक को 575 ग्राम चरस और ₹27,000 नकदी के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था और पुलिस की निगरानी में था। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Himachal: हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से धर्मशाला में! 8 दिन तक तपोवन में गूंजेगा सियासी घमासान
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित होगा। इस बार पहली बार 8 बैठकें होंगी और विधायक अपने सवाल ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पूछ सकेंगे। सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच प्राकृतिक आपदा, सड़कों की हालत, चुनावी वादों और आर्थिक संकट को लेकर तीखी बहस होने की संभावना है।
Kangra: कांगड़ा में बड़ा एक्शन: आबकारी विभाग ने ठेकेदार की ₹1.83 करोड़ देनदारी पर सील किए 5 शराब ठेके!
कांगड़ा में आबकारी विभाग ने ₹1.83 करोड़ की देनदारी को लेकर आलमपुर और मैंझा में 5 शराब ठेके सील कर दिए। ठेकेदार ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन भुगतान न करने पर कोर्ट ने ₹2 लाख जुर्माना लगाया। विभाग ने सभी ठेके बंद कर रिपोर्ट पालमपुर स्थित कलेक्टर एक्साइज को भेजी है। यह कार्रवाई प्रदेश में शराब ठेकों पर अब तक की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई मानी जा रही है।
Kangra: बेटे ने 80 वर्षीय मां पर किया बेरहमी से हमला, सिर और टांगों पर गहरे घाव
हिमाचल के कांगड़ा जिले के गांव सहलाना में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां बेटे रणजीत ने अपनी बुजुर्ग मां सत्या देवी पर हमला कर दिया। महिला के सिर और टांगों पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया और जांच शुरू कर दी है।



