Kangra: ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी में गम का माहौल, ड्यूटी पर तैनात गृह रक्षक की अचानक मौत

Date:

--Advertisement--

ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी में तैनात गृह रक्षक संजय कुमार, निवासी ठाकुरद्वारा, की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। संजय कुमार अपनी ड्यूटी पर कार्यरत थे, जब उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। उनकी मौत की खबर से पुलिस चौकी और इलाके में गहरा शोक फैल गया।

संजय कुमार के अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और गृह रक्षक मौजूद रहे। कंपनी कमांडर सुनील दत्त, वरिष्ठ प्लाटून कमांडर अरविंद कुमार, प्लाटून कमांडर रछपाल और दिलावर, हवलदार सुरजीत कटोच, मदन, जसविंदर, रघुवीर, वीरेंद्र, सैक्शन लीडर तरसेम सिंह सहित इंदौरा कंपनी के सभी गृह रक्षकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

रविवार दोपहर 2 बजे ठाकुरद्वारा श्मशानघाट में संजय कुमार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी का पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा और सभी ने उन्हें अंतिम सलामी दी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मणिमहेश यात्रा से लौट रहे 5 श्रद्धालु भूस्खलन में फंसे, देर रात पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

चंबा के गुई नाला के पास भूस्खलन में फंसे हैदराबाद के पांच श्रद्धालुओं को पुलिस ने देर रात रेस्क्यू कर सुरक्षित हड़सर पहुंचाया। पुलिस ने यात्रियों से स्थानीय गाइड के साथ और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की।

Kangra: 53 मील ट्रक हादसे में SDRF का रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबे से निकाले गए दो शव

कांगड़ा के 53 मील क्षेत्र में गेहूं से लदा ट्रक खड्ड में गिरने के बाद SDRF ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाकर मलबे में फंसे दो लोगों के शव बाहर निकाले। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

हिमाचल सरकार की सहारा योजना का बड़ा फायदा! पात्र मरीजों को हर महीने मिलेंगे ₹3,000, जानिए कैसे करें आवेदन

हिमाचल सरकार की मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत गंभीर बीमारियों से पीड़ित पात्र लोगों को हर महीने ₹3,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। जानिए कौन कर सकता है आवेदन और किन दस्तावेजों की होगी जरूरत।

Kangra: बोह आपदा पर BJP नेता की सरकार से बड़ी मांग! ‘₹7.5 लाख नहीं, बेघर परिवारों के लिए सरकार खुद बनाकर दे मकान’

भाजपा जिला कांगड़ा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक नवनीत शर्मा ने बोह आपदा में बेघर हुए परिवारों के लिए सरकार से मकान बनाकर देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ₹7.5 लाख की सहायता से आज के समय में मकान बनाना संभव नहीं है।