Kangra: नेहरणपुखर की बेटियों ने बाजी मारी! खेलो इंडिया चैंपियनशिप में झटके गोल्ड और ब्रॉन्ज, पूरे क्षेत्र में जश्न

Date:

--Advertisement--

नेहरणपुखर की होनहार बेटियों ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खेलो इंडिया के तहत 23 नवंबर 2025 को सरकारी कॉलेज नालागढ़ में आयोजित अस्मिता किक बॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप में कराटे ट्रेनिंग अकादमी की प्रतिभाओं ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सबका दिल जीत लिया।

कोच निशांत शर्मा के मार्गदर्शन में 55 किलोग्राम भार वर्ग में उतरी स्तुति शर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस जीत ने न सिर्फ मंच पर झंडा बुलंद किया, बल्कि उन्हें नेशनल चैंपियनशिप में भी जगह दिलाई।

वहीं 12 वर्षीय स्तुति ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए कांस्य पदक हासिल किया। दोनों बेटियों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कोच निशांत शर्मा, खिलाड़ियों के माता-पिता और स्थानीय लोगों ने इन सफलता पलों पर अपार गर्व जताया और भविष्य में भी और ऊंचाइयां छूने की शुभकामनाएं दीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में देर रात बड़ा हादसा! 53 मील पुल से खड्ड में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो लोगों की मौत, चालक लापता

कांगड़ा जिले में पंजाब से पालमपुर जा रहा गेहूं से लदा ट्रक 53 मील पुल की रेलिंग तोड़कर खड्ड में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

धर्मशाला से उठा बड़ा ऐलान! तिब्बती यूथ कांग्रेस ने वैश्विक चेन प्रदर्शन तेज करने की घोषणा, UN से कार्रवाई की मांग

धर्मशाला स्थित तिब्बती यूथ कांग्रेस ने तिब्बती कार्यकर्ता लोबगा रांगजेन के आत्मदाह के बाद वैश्विक चेन प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया मिलने तक शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।

PGI से 3 माह की बच्ची का इलाज कर लौट रहा था परिवार, चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5...

चंबा जिले के भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार पीजीआई चंडीगढ़ से तीन माह की बच्ची का इलाज कराकर लौट रहा था, तभी कार गहरी खाई में गिर गई।

हिमाचल में मानसून का कहर! 9 बार फटे बादल, ₹1,000 करोड़ का नुकसान, 108 सड़कें बंद और भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान अब तक नौ बार बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से करीब ₹1,000 करोड़ का नुकसान हुआ है। 108 सड़कें बंद हैं और मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।