Kangra: धर्मशाला में विधानसभा सत्र से पहले सुरक्षाकवच तैनात, 1100 जवान संभालेंगे मोर्चा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के तपोवन में 26 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी तरह सख्त कर दी गई हैं। सुरक्षा जिम्मेदारी संभालने के लिए लगभग 1100 पुलिस अधिकारी और जवान मंगलवार से अपनी ड्यूटी पर तैनात हो जाएंगे। पुलिस मैदान धर्मशाला में एसपी कांगड़ा अशोक रत्न द्वारा व्यापक ब्रीफिंग के बाद सभी जवानों को विभिन्न स्थानों पर भेजा जाएगा। धर्मशाला से तपोवन तथा जनप्रतिनिधियों के आवासीय क्षेत्रों सहित पूरे शहर को दस सैक्टरों में बांटा गया है, जहां कड़ी निगरानी और सुरक्षा घेरा रहेगा।

सरकार के नुमाइंदों से मिलने आने वाले लोगों और जनप्रतिनिधियों को पहले जोरावर सिंह मैदान में रोका जाएगा। यहां से पास मिलने के बाद ही अधिकृत व्यक्तियों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी सैक्टरों का नेतृत्व वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा गया है। विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। इसके लिए विधानसभा और पुलिस मुख्यालय को ऑपरेशनल हब के रूप में विकसित किया गया है, जहां से सुरक्षा व्यवस्था का हर पल मॉनिटरिंग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि कोई संगठन प्रदर्शन, ज्ञापन या अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने की योजना बनाता है, तो उनके लिए जोरावर सिंह स्टेडियम में विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां से प्रतिनिधियों को पुलिस निगरानी में विधानसभा परिसर तक ले जाया जाएगा। वहीं, जो लोग विधानसभा की कार्यवाही को लाइव देखना चाहते हैं, उनके लिए परिसर के बाहर विशेष स्क्रीनिंग व्यवस्था की गई है ताकि भीड़भाड़ न हो और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर सिंह ने कहा कि 26 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और वाहन सड़क किनारे पार्क न करें। इसके लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करना जरूरी होगा ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! धर्मशाला और पालमपुर में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत धर्मशाला और पालमपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 16.33 ग्राम चिट्टा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं।

दिल्ली-लेह HRTC बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद, बिलासपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने स्वारघाट में दिल्ली-लेह जा रही एचआरटीसी बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद कर हरियाणा और कुल्लू के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क की जांच में जुटी है।

वोल्वो बस में 143 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी पुलिस ने युवक-युवती को किया गिरफ्तार

मंडी पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद कर कुल्लू के युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

मणिमहेश यात्रा से लौट रहे 5 श्रद्धालु भूस्खलन में फंसे, देर रात पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

चंबा के गुई नाला के पास भूस्खलन में फंसे हैदराबाद के पांच श्रद्धालुओं को पुलिस ने देर रात रेस्क्यू कर सुरक्षित हड़सर पहुंचाया। पुलिस ने यात्रियों से स्थानीय गाइड के साथ और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की।