Kangra: राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेगी चयनित टीम, कल होगी रवाना

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा वॉलीबॉल फेडरेशन की टीम के ट्रायल, चयन प्रक्रिया और अभ्यास शिविर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। फेडरेशन के कोचों के साथ-साथ स्कूल के कोचों ने भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फेडरेशन और स्कूल के प्रशिक्षकों की निगरानी में चयनित खिलाड़ियों ने गहन व व्यवस्थित अभ्यास किया। सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद अब चयनित खिलाड़ी कल राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे।

यह टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेगी।

वॉलीबॉल फेडरेशन कांगड़ा के अध्यक्ष कमल शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष मखन, जिला सदस्य अरुण कौशल, पर्दीप शर्मा, फेडरेशन टीम के अन्य सदस्य, स्कूल प्रबंधन तथा स्कूल के कोच पूरे ट्रायल और अभ्यास सत्र के दौरान उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता है और उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना करता है। विद्यालय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।