Kangra: चिट्टा के खिलाफ बड़ी जंग! शाहपुर में चिट्टा के खिलाफ सबसे बड़ी रैली, सरकार का कड़ा ऐलान—“नशा बेचने वालों को नहीं मिलेगी राहत”

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 23 नवंबर। शाहपुर के चम्बी मैदान में रविवार को आयोजित एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली के दौरान विधान सभा उपमुख्य सचेतक और शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशे के खिलाफ शिमला के रिज मैदान से जो निर्णायक मुहिम शुरू की है, वह भविष्य सुरक्षित बनाने की एक ऐतिहासिक लड़ाई है। सरकार का संदेश साफ है—नशा बेचने और फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

पठानियां ने कहा कि चिट्टा जैसे खतरनाक नशे ने युवाओं का जीवन बर्बाद कर दिया है और अब समय आ गया है कि समाज पूरी ताकत से इस लड़ाई में शामिल हो। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन लगातार नशा नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक कर रहे हैं, लेकिन असली सफलता तभी मिलेगी जब परिवार, शिक्षक, समाज और युवा एकजुट होकर इस अभियान को आगे बढ़ाएं।

रैली के दौरान खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें दौड़ सहित कई इवेंट शामिल रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंच पर सम्मानित किया गया। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शाहपुर कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया और 11 हजार रुपये की राशि प्राप्त की। डढम्भ स्कूल दूसरे स्थान पर रहा, जिसे 5100 रुपये मिले, जबकि रैत स्कूल तीसरे स्थान पर रहा और टीम को 3100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

चम्बी मैदान के सौंदर्यीकरण पर 2.40 करोड़ रुपये खर्च

केवल सिंह पठानियां ने बताया कि चम्बी मैदान का सौंदर्यीकरण लगभग 2 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से जारी है। इस परियोजना के तहत मैदान को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। खासतौर पर लड़कियों के लिए आधुनिक चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे ताकि खेल सुविधाएं पहले से बेहतर हो सकें।

कार्यक्रम में एसडीएम करतार चंद, सीएमओ डॉ. विवेक करोल, एमओएच डॉ. राजेश सूद, बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, अभिभावक, छात्र और स्थानीय युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली-लेह HRTC बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद, बिलासपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने स्वारघाट में दिल्ली-लेह जा रही एचआरटीसी बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद कर हरियाणा और कुल्लू के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क की जांच में जुटी है।

वोल्वो बस में 143 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी पुलिस ने युवक-युवती को किया गिरफ्तार

मंडी पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद कर कुल्लू के युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

मणिमहेश यात्रा से लौट रहे 5 श्रद्धालु भूस्खलन में फंसे, देर रात पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

चंबा के गुई नाला के पास भूस्खलन में फंसे हैदराबाद के पांच श्रद्धालुओं को पुलिस ने देर रात रेस्क्यू कर सुरक्षित हड़सर पहुंचाया। पुलिस ने यात्रियों से स्थानीय गाइड के साथ और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की।

Kangra: 53 मील ट्रक हादसे में SDRF का रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबे से निकाले गए दो शव

कांगड़ा के 53 मील क्षेत्र में गेहूं से लदा ट्रक खड्ड में गिरने के बाद SDRF ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाकर मलबे में फंसे दो लोगों के शव बाहर निकाले। हादसे में दोनों की मौत हो गई।