बिलासपुर

बिलासपुर में बड़ा सड़क मार्ग बंद, कोट-कंगड़ी-दसमल रोड पर 19 सितंबर तक आवाजाही रहेगी बंद; जानें कौन से रूट रहेंगे चालू

बिलासपुर में कोट-कंगड़ी-दसमल सड़क मार्ग आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 19 सितंबर तक यातायात के लिए बंद रहेगा। प्रशासन ने वाहनों के लिए धग्याड़-जाहू और दधोल-लदरौर वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।

HRTC बस में सफर कर रहा था युवक, तलाशी ली तो निकली 1.95 किलो चरस; बिलासपुर पुलिस अब तलाश रही असली सप्लायर

बिलासपुर पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर एचआरटीसी बस में सवार 22 वर्षीय युवक को 1 किलो 950 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मुख्य सप्लायर और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

बिलासपुर में बड़ा हादसा टला: HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़की, पैरापिट ने बचाई 28 यात्रियों की जान

बिलासपुर के घुमारवीं में जबलू से घुमारवीं जा रही HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़क गई। पैरापिट पर अटकने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से बस बच गई और 28 यात्रियों की जान बच गई।

पट्टा फोरलेन पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 मामलों में 56.37 ग्राम चिट्टा बरामद; 7 आरोपी गिरफ्तार, खंगाला जा रहा सप्लाई नेटवर्क

नशे के खिलाफ अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पट्टा फोरलेन पर तीन अलग-अलग मामलों में कुल 56.37 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब नशे की खेप के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

12 अगस्त से लापता युवक का खेत में मिला शव, बिलासपुर में मचा हड़कंप; परिजनों की तलाश के बाद सामने आया खौफनाक सच

बिलासपुर के स्वारघाट की तंबोल पंचायत में 12 अगस्त से लापता युवक महिंद्र पाल का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल की 25 वर्षीय प्रोफेसर ने खरड़ में उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

पंजाब के खरड़ में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की 25 वर्षीय प्रोफेसर अंकिता ठाकुर का शव किराये के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--