काँगडा

हिमाचल में रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई दिशा! पठानकोट-जोगिंदरनगर ब्रॉडगेज लाइन का सर्वे शुरू, कांगड़ा की तस्वीर बदलने की तैयारी

पठानकोट-जोगिंदरनगर ब्रॉडगेज रेलवे लाइन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। करीब 200 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में DPR और Final Location Survey के लिए फील्डवर्क शुरू हो गया है। सर्वे में पर्यटन, यात्री और माल ढुलाई की संभावनाओं का आकलन किया जा रहा है।

सुधीर शर्मा की कथित टिप्पणी पर भोरंज थाने में FIR, चंबा दौरे को लेकर सोशल मीडिया वीडियो से बढ़ा विवाद

धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की मुख्यमंत्री के चंबा दौरे को लेकर कथित टिप्पणी पर भोरंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: भवारना में जहरीला पदार्थ खाने वाली 42 वर्षीय महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

भवारना थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय तलाकशुदा महिला की जहरीला पदार्थ खाने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे पालमपुर अस्पताल से टांडा रेफर किया गया था। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: होशियारपुर रोड पर ज्वेलरी शॉप में आधी रात चोरी, 400 ग्राम चांदी ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

कांगड़ा के होशियारपुर रोड स्थित सोने-चांदी की दुकान में सोमवार रात करीब 2 बजे चोरों ने सेंध लगाकर करीब 400 ग्राम चांदी का सामान चोरी कर लिया। एक चोर मंकी कैप पहनकर आधे उठे शटर के नीचे से दुकान में घुसा, जबकि उसके साथी बाहर पहरा देते रहे। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Kangra: मैक्लोडगंज में राजस्थान के युवक से 114.95 ग्राम चरस बरामद, अप्पर धर्मकोट में पुलिस की कार्रवाई

मैक्लोडगंज पुलिस ने अप्पर धर्मकोट में कार्रवाई करते हुए राजस्थान के युवक गिरधारी लाल सैन को 114.95 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में पंचायत प्रधान से मारपीट, चिट्टा तस्करी के पुराने आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

कांगड़ा की ग्राम पंचायत हलेडकंला के प्रधान अरुण चौधरी से मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी ब्रजेश कुमार उर्फ मामू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी चिट्टा तस्करी से जुड़े मामलों में संलिप्त रहा है और फिलहाल जमानत पर था।

Popular

Subscribe

--Advertisement--