Kangra: मैक्लोडगंज में राजस्थान के युवक से 114.95 ग्राम चरस बरामद, अप्पर धर्मकोट में पुलिस की कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

मैक्लोडगंज में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजस्थान के एक युवक को 114.95 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 8 अगस्त 2026 को अप्पर धर्मकोट क्षेत्र में टपरी कैफे से आगे एक सुनसान स्थान पर की गई।

Advertisement

पुलिस ने मौके से गिरधारी लाल सैन निवासी गांव एवं डाकघर नगौला, तहसील भिनाई, जिला अजमेर, राजस्थान को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 114.95 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

इस मामले में पुलिस थाना मैक्लोडगंज में स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत धारा 21-61-85 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

करोड़ों की संपत्ति के विवाद में स्कूल संचालिका की हत्या? मनीषा मित्तल हत्याकांड में चार आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल

शिमला के संजौली स्थित स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जांच में संपत्ति विवाद, 8.50 लाख रुपये के ट्रांसफर और कथित शूटरों के फर्जी पहचान से होटल में ठहरने की जानकारी सामने आई है।

चंबा बस हादसे में एक और मौत, टांडा में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम; मृतकों की संख्या 8 हुई

चंबा-बैरागढ़ मार्ग पर चलुंज मोड़ के पास हुए निजी बस हादसे में गंभीर रूप से घायल धर्मो की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या आठ हो गई है। वहीं, चार घायल बच्चियां अब भी अपनी मां की मौत से अनजान हैं।

कोलकाता में हिमाचल की बेटियों का जलवा, अर्चिता और श्रेया ने लगातार दूसरी बार जीता रोइंग में गोल्ड

कोलकाता में 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में बिलासपुर की अर्चिता और श्रेया ने डबल स्कल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया। दोनों ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीता है।

सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर अचानक धंसी सड़क, मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक; चालक घायल

मंडी के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर जय देवी गुरुद्वारे के पास सोमवार सुबह सड़क अचानक धंस गई। इससे सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे मकान की छत पर जा गिरा। हादसे में चालक घायल हुआ, जबकि मकान में कोई मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।