सुधीर शर्मा की कथित टिप्पणी पर भोरंज थाने में FIR, चंबा दौरे को लेकर सोशल मीडिया वीडियो से बढ़ा विवाद

Date:

--Advertisement--

भोरंज, 11 अगस्त। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की ओर से मुख्यमंत्री के चंबा दौरे को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भोरंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निगम के निदेशक मंडल के सदस्य विक्रम शर्मा ने इस संबंध में भोरंज थाना में शिकायत पत्र सौंपा था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर सुधीर शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुख्यमंत्री के चंबा दौरे के संदर्भ में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।

Advertisement

शिकायतकर्ता का आरोप है कि कथित टिप्पणी से चंबा की सांस्कृतिक पहचान और क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ ही इससे क्षेत्रीय स्तर पर तनाव और वैमनस्य पैदा होने की आशंका भी जताई गई है।

Advertisement

विक्रम शर्मा के अनुसार यह वीडियो व्हाट्सऐप ग्रुपों और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और कथित आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर रोक लगाने की मांग की थी।

एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले सुजानपुर थाना में भी सुधीर शर्मा और भाजपा नेता राजेंद्र राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 11 दिसंबर से पहले हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, सुक्खू ने दिए संकेत; विभागों में फेरबदल पर भी चर्चा

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संकेत दिए हैं कि 11 दिसंबर से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल को लेकर भी चर्चा जारी रहने की बात कही है। फिलहाल नए मंत्रियों के नाम और विस्तार की तारीख तय नहीं की गई है।

हिमाचल में 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, 3 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं; UPI और ATM चलते रहेंगे

हिमाचल प्रदेश में बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने बताया कि UPI, ऑनलाइन बैंकिंग और ATM जैसी सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और PLI योजना वापस लेने समेत कई मांगें उठाई हैं।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का दूसरा दिन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुति

रैत में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में विभिन्न शिक्षण गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं। निपुण भारत अभियान के तहत TLM और नवाचार आधारित शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई।

चंबा की बेटी सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, 16 साल बाद भारत को 10 हजार मीटर में कांस्य; अब 2028 ओलंपिक...

चंबा के रेटा गांव की बेटी सीमा कुमारी ने जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 की महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में 32:50.05 का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। उनकी सफलता से इस स्पर्धा में भारत का 16 साल का पदक इंतजार खत्म हुआ।