दुर्घटना

Mandi: निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा! मजदूर सतलुज नदी में गिरा, दो घंटे की रेस्क्यू के बाद मिला शव

ध्वाल में निर्माणाधीन पुल पर काम करते हुए एक मजदूर सतलुज नदी में गिर गया। एनडीआरएफ टीम ने दो घंटे के रेस्क्यू के बाद शव निकाला। प्रशासन ने परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी।

Himachal: लवी मेले से लौटते ही मौत का सफर: होटल से चुपके निकले दो रिश्तेदार, कार 70 मीटर खाई में गिरी—एक की मौत, एक...

शिमला के रामपुर में लवी मेले से लौट रहे दो रिश्तेदारों की कार खाई में गिर गई। एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 19 वर्षीय तेनजिन नेगी गंभीर रूप से घायल है। हादसा खनाशधार में तेज मोड़ पर नियंत्रण खोने से हुआ। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जंजैहली में ट्रक–स्कूटी की भीषण टक्कर, युवक की मौत; एक गंभीर घायल

जंजैहली के लेहगला में गैस सिलेंडर से भरे ट्रक और स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kullu: कुल्लू-मनाली हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ली जान! सड़क पार कर रहे युवक को कुचलकर फरार हुआ आरोपी

कुल्लू-मनाली हाईवे पर कटराईं के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे नेपाल निवासी व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ट्रेन में खून से सनी रात: जम्मूतवी एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट ने जवान को चाकू से गोदा, मौके पर मौत — मामूली कहासुनी बनी...

बीकानेर में जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक जवान की हत्या ने पूरे रेलवे सिस्टम को हिला दिया। मामूली कहासुनी के बाद कोच अटेंडेंट ने जवान पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस हत्या की असली वजह की जांच में जुटी है।

Hamirpur: पैरापिट से टकराई कार, दो की दर्दनाक मौत — शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा हमीरपुर-शिमला हाईवे पर

हमीरपुर-शिमला हाईवे पर टियाले-दे-घट के पास सोमवार देर शाम एक कार पैरापिट से टकरा गई। हादसे में दो बुजुर्गों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

Popular

Subscribe

--Advertisement--