हिमाचल में दर्दनाक हादसा! बेकाबू ट्रक दीवार से टकराया, केबिन में फंसे चालक की मौके पर मौत

Date:

--Advertisement--

बद्दी: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर सिक्का रिसॉर्ट के समीप पाइपों से लदा एक बेकाबू ट्रक उद्योग विभाग के कार्यालय परिसर की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया। काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Advertisement

जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। पाइपों से लदा ट्रक वर्धमान की ओर से आ रहा था। उतराई के दौरान चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते ट्रक सीधे उद्योग विभाग के कार्यालय परिसर की दीवार से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंचे। चालक को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण क्रेन की सहायता लेनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह, निवासी गांव मनकवाल (बसंत एवेन्यू), जिला लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की गहन जांच भी शुरू कर दी गई है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में सांड का खूनी हमला! घर के बाहर जा रहे 60 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत

कांगड़ा के फतेहपुर में बेसहारा सांड के हमले में 60 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी का माहौल है।

Kangra: धर्मशाला में बड़ा हादसा! चलते बाइक सवारों पर अचानक गिरे पहाड़ से पत्थर, दो युवक गंभीर घायल

धर्मशाला के खनियारा-कोतवाली मार्ग पर दाड़नू पुल के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

World Scout Scarf Day पर धर्मशाला कॉलेज में दिखी अनोखी पहल, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया बड़ा संदेश

विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस पर राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में रोवर्स एवं रेंजर्स क्लब ने पौधरोपण और पुष्प क्यारियों के रखरखाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पति काम पर गया, लौटकर आया तो घर से गायब मिली पत्नी! कुल्लू में रहस्यमय तरीके से लापता हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी

कुल्लू के भुंतर क्षेत्र से एक विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।