Kangra: धर्मशाला में बड़ा हादसा! चलते बाइक सवारों पर अचानक गिरे पहाड़ से पत्थर, दो युवक गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीप खनियारा-कोतवाली मार्ग पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। दाड़नू पुल के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे का इलाज धर्मशाला में जारी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब चार बजे दोनों युवक बाइक पर सवार होकर दाड़नू पुल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर भरभराकर नीचे गिर पड़े और उनकी बाइक चपेट में आ गई। पत्थरों की जोरदार टक्कर से दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायलों में एक युवक हमीरपुर जिले के नादौन का निवासी है, जिसे बेहतर उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं दूसरा युवक आंध्र प्रदेश का रहने वाला है, जिसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उसका उपचार धर्मशाला में जारी है।

Advertisement

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे दाड़नू पुल के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि दूसरे का इलाज धर्मशाला में चल रहा है।

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह भूस्खलन मानी जा रही है। पुलिस ने बरसात के मौसम को देखते हुए लोगों और वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर बेहद सावधानी से यात्रा करने की अपील की है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में सांड का खूनी हमला! घर के बाहर जा रहे 60 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत

कांगड़ा के फतेहपुर में बेसहारा सांड के हमले में 60 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी का माहौल है।

हिमाचल में दर्दनाक हादसा! बेकाबू ट्रक दीवार से टकराया, केबिन में फंसे चालक की मौके पर मौत

हिमाचल के बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर पाइपों से लदा एक ट्रक उद्योग विभाग की दीवार से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की केबिन में फंसने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

World Scout Scarf Day पर धर्मशाला कॉलेज में दिखी अनोखी पहल, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया बड़ा संदेश

विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस पर राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में रोवर्स एवं रेंजर्स क्लब ने पौधरोपण और पुष्प क्यारियों के रखरखाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पति काम पर गया, लौटकर आया तो घर से गायब मिली पत्नी! कुल्लू में रहस्यमय तरीके से लापता हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी

कुल्लू के भुंतर क्षेत्र से एक विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।