Mandi: निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा! मजदूर सतलुज नदी में गिरा, दो घंटे की रेस्क्यू के बाद मिला शव

Date:

--Advertisement--

ध्वाल में तत्तापानी सड़क को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल पर काम के दौरान रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। काम कर रहा एक मजदूर अचानक संतुलन खोकर सतलुज नदी में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान संजय उराओ (27) पुत्र मगरा उराओ, निवासी नगर गोंद्रो, जिला गुमला (झारखंड) के रूप में हुई है। वह रोज की तरह पुल पर काम कर रहा था कि अचानक फिसलकर नदी में जा गिरा।

घटना की जानकारी मिलते ही कार्यकारी एसडीएम व तहसीलदार अंकित शर्मा मौके पर पहुंचे और तुरंत एनडीआरएफ टीम को बुलाया। टीम ने लगभग दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और उसके बाद संजय का शव नदी से बाहर निकाला।

तहसीलदार अंकित शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया है।

प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को 25 हजार रुपये की तत्काल राहत राशि भी प्रदान की गई है।

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मृतक के साथ काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ कर प्रारंभिक बयान दर्ज किए जा चुके हैं। साथ ही निर्माणाधीन पुल पर सुरक्षा मानकों और व्यवस्थाओं की भी जांच की जा रही है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।