काँगडा

Kangra: शाहपुर के रैत में शुरू हुई फैडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप, कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने किया शुभारंभ — देशभर से पहुंचे 200 खिलाड़ी

कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल के रैत में फैडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 की शुरुआत हुई। कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने उद्घाटन किया, जबकि उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया विशिष्ट अतिथि रहे। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में देशभर से 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

Kangra: कांगड़ा के नगरोटा बगवां में दर्दनाक हादसा: फोरलेन निर्माण के दौरान करंट लगने से कर्मचारी की मौत, कंपनी पर लापरवाही के आरोप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से 52 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। यह इस प्रोजेक्ट में तीसरी मौत है। स्थानीय लोगों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि प्रबंधन ने मुआवजे का आश्वासन दिया है।

Kangra: कांगड़ा के बैजनाथ में सनसनी: पत्नी से प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या, पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी को दबोचा

कांगड़ा के बैजनाथ में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रेम प्रसंग के शक में हुए इस कत्ल ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Kangra: हिमाचल के अरमान की बड़ी उपलब्धि! ओलंपियन शक्ति सिंह के लाइजनिंग ऑफिसर बने नगरोटा बगवां के खिलाड़ी

नगरोटा बगवां के नेशनल प्लेयर अरमान राजपूत को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में ओलंपियन शक्ति सिंह का लाइजनिंग ऑफिसर बनाया गया है। अरमान 3 नवंबर को एनआईएस पटियाला में ओलंपियन को रिसीव करेंगे। इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Himachal: राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का जलवा, HPTU वार्षिक खेलकूद में जीते कई मेडल!

HPTU वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में राजीव गांधी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, नगरोटा बगवां के छात्रों ने 6 पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य ने सभी विजेताओं को उनकी मेहनत और उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img