Kangra: धर्मशाला में 13 से 18 जुलाई तक लगेगा पावर कट, इन इलाकों में सुबह से शाम तक रहेगी बिजली बंद

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 11 जुलाई। धर्मशाला शहर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी सूचना है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 13 जुलाई से 18 जुलाई तक विभिन्न इलाकों में निर्धारित पावर कट की घोषणा की है। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Advertisement

विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के सहायक अभियंता रमन भरमौरिया ने बताया कि यह बिजली कटौती आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी दिन मौसम खराब रहता है तो उस दिन का कार्य स्थगित कर अगले दिन किया जाएगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई को सकोह बाजार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 14 जुलाई को लोअर सकोह और पुलिस लाइन रोड क्षेत्र में पावर कट रहेगा। 15 जुलाई को रेडियो कॉलोनी, अपर सकोह और सुभाष नगर के उपभोक्ताओं को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

Advertisement

इसके बाद 16 जुलाई को चेलियां, लोक निर्माण विभाग कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। 17 जुलाई को नई कॉलोनी चेलियां में रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं, 18 जुलाई को गुलेर मोहल्ला और बलौरिया मोहल्ला में बिजली कटौती की जाएगी।

Advertisement

विद्युत बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय के दौरान रखरखाव कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने में सहयोग करें, ताकि भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।