हिमाचल

Una: ऊना में फिर गूंजे गोली के धमाके! समारोह के दौरान चली गोली, युवक गंभीर हालत में PGI रेफर

ऊना जिला एक बार फिर गोलीकांड से दहल उठा है। जखड़ा क्षेत्र में समारोह के दौरान चली गोली में संतोषगढ़ का एक युवक घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Mandi: कुल्लू के तस्कर को बड़ी सजा! मंडी की अदालत ने सुनाई 17 साल की कैद और ₹1.7 लाख जुर्माना

मंडी की अदालत ने 2019 के ड्रग केस में कुल्लू निवासी तूले सिंह को 17 साल की कैद और ₹1.7 लाख जुर्माने की सजा सुनाई। पुलिस ने आरोपी के पास से 6.3 किलो चरस और 413 ग्राम अफीम बरामद की थी। अदालत ने अन्य तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

बिहार में ओपीएस बहाली का बड़ा ऐलान! सीएम सुक्खू बोले – “इंडिया गठबंधन की सरकार बनी, तो हिमाचल की तरह मिलेगा पुरानी पेंशन का...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिहार में चुनावी रैली के दौरान बड़ा ऐलान किया कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही राज्य में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी की जनहित प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक और कदम है।

Kangra: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव बनीं रविता भारद्वाज, कहा – “महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा से करूंगी काम”

भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की नई प्रदेश सचिव बनीं रविता भारद्वाज ने अपने चयन पर खुशी जताते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत करने के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

Bilaspur: फोरलेन पर देर रात पुलिस की दबिश! मंडी के युवक से बरामद हुआ चिट्टा, बिलासपुर में नशा विरोधी अभियान तेज

बिलासपुर जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गश्त के दौरान मंडी निवासी युवक को 4.10 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा। डीएसपी ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Kangra: कांगड़ा में बनेगा मिनी हरिद्वार! उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बज्रेश्वरी घाट के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने दिए निर्देश

कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बज्रेश्वरी घाट निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। घाट को हरिद्वार की तर्ज पर आकर्षक बनाने की योजना है। इसके साथ ही डीसी ने हिम इरा शॉप का शुभारंभ कर स्वयं सहायता समूहों की पहल की सराहना की।

Popular

Subscribe

--Advertisement--