Una: ऊना में फिर गूंजे गोली के धमाके! समारोह के दौरान चली गोली, युवक गंभीर हालत में PGI रेफर

Date:

--Advertisement--

ऊना, 30 अक्टूबर 2025। हिमाचल प्रदेश का ऊना जिला एक बार फिर से गोलीबारी की घटना से दहल उठा है। देर रात जखड़ा क्षेत्र में हुए इस गोलीकांड में संतोषगढ़ का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पीजीआई चंडीगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब जखड़ा क्षेत्र में एक समारोह का आयोजन चल रहा था। फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन जब घायल युवक को पीजीआई में भर्ती करवाया गया और सूचना पुलिस को मिली, तो मैहतपुर थाना पुलिस टीम तुरंत चंडीगढ़ पहुंची और युवक के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस ने गोलीकांड में घायल युवक के साथियों से पूछताछ भी शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक उसके अधिकांश साथी गायब बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि गोली किसने चलाई, इसके पीछे वजह क्या थी, और यह घटना जानबूझकर की गई थी या हादसा था।

घायल युवक की पहचान 32 वर्षीय सुनील पुरी, निवासी संतोषगढ़, के रूप में हुई है। पीजीआई ट्रॉमा सेंटर की रिपोर्ट में भारी रक्तस्राव (हेवी ब्लीडिंग) और गनशॉट इंजरी का जिक्र किया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले बहडाला क्षेत्र में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना भी हुई थी, लेकिन उसकी भी कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं हुई। अब पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संबंध जोड़ने की कोशिश कर रही है।

जांच का एक अहम हिस्सा यह भी है कि गोली चलाने में इस्तेमाल हथियार लाइसेंसी था या अवैध देसी कट्टा। पुलिस यह भी जांच करेगी कि गोली स्वाभाविक रूप से चली या किसी ने जानबूझकर फायर किया।

गौरतलब है कि ऊना में हाल के महीनों में गोलीकांड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पहले देहलां क्षेत्र में भी एक लावारिस देसी कट्टा बरामद हुआ था, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि घायल युवक संतोषगढ़ निवासी है और वर्तमान में पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि अभी किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है, लेकिन पुलिस पूरी गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का जवाब, 414 एड्स नियंत्रण कर्मियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव...

हिमाचल प्रदेश में एड्स नियंत्रण संस्थाओं के तहत काम कर रहे 414 कर्मचारियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने विधानसभा में यह जानकारी दी। वहीं, आशा वर्करों के नियमितीकरण या विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन को लेकर भी सरकार ने कोई नीति नहीं होने की बात कही है।