शाहपुर, 16 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक लीग यूनिट शाहपुर के पूर्व सैनिकों ने आर्मी कैंटीन स्थित लीग कार्यालय में तिरंगा फहराकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। लीग अध्यक्ष कर्नल जय सिंह (वीएसएम) की अगुआई में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। पूर्व सैनिकों ने उन वीर जवानों को याद किया जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


