12 अगस्त से लापता युवक का खेत में मिला शव, बिलासपुर में मचा हड़कंप; परिजनों की तलाश के बाद सामने आया खौफनाक सच

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में 12 अगस्त से लापता चल रहे एक युवक का शव खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत तंबोल का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

मृतक की पहचान महिंद्र पाल निवासी गांव बनेर, डाकघर तंबोल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिंद्र पाल 12 अगस्त से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

Advertisement

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित स्थानों पर युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। इसी बीच अब घर से कुछ दूरी पर एक खेत में महिंद्र पाल का शव बरामद हुआ।

Advertisement

खेत में शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक के चाचा और अन्य परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

स्वतंत्रता दिवस की शाम नाहन में दर्दनाक हादसा, बाइक और HRTC बस की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

स्वतंत्रता दिवस की शाम नाहन के गोबिंदगढ़ में बाइक और एचआरटीसी बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

Kangra: दरीणी बाजार में गूंजे देशभक्ति के नारे, राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में तिरंगा रैली से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने दरीणी बाजार में तिरंगा रैली निकाली, जबकि कॉलेज परिसर में देशभक्ति गीत, अंताक्षरी, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

बैजनाथ SDM कार्यालय में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, SDM संकल्प गौतम ने ली भव्य परेड की सलामी

बैजनाथ एसडीएम कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम संकल्प गौतम ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली और स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों को नमन किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।

धर्मशाला की इस जेल में कैद रहे थे लाला लाजपत राय समेत 25 हिमाचली क्रांतिकारी, आज भी दर्ज हैं आजादी के इन योद्धाओं के...

धर्मशाला की 1913 में बनी सब-जेल में लाला लाजपत राय समेत हिमाचल के कई क्रांतिकारी बंदी रहे थे। आज भी जेल में नौ राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानियों के नाम ताम्र पट्टिका और हिमाचल के क्रांतिकारियों के नाम दर्ज हैं