Bilaspur: फोरलेन पर देर रात पुलिस की दबिश! मंडी के युवक से बरामद हुआ चिट्टा, बिलासपुर में नशा विरोधी अभियान तेज

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2025। जिला बिलासपुर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस टीम ने देर रात कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी पुल के पास गश्त के दौरान एक युवक को 4.10 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना पुलिस की टीम बीती रात नियमित गश्त पर थी और फोरलेन पर गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस की नजर पैदल जा रहे एक युवक पर पड़ी, जो पुलिस को देखकर घबराया हुआ लग रहा था। शक के आधार पर जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 4.10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपी की पहचान विक्रम कुमार (29), निवासी बलद्वाड़ा, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

डीएसपी मुख्यालय एवं पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।