हिमाचल

Mandi: कुल्लू से आ रही हरियाणा रोडवेज बस में मिला रहस्यमयी बैग, पुलिस ने बरामद की 225 ग्राम चरस!

मंडी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्रवाई जारी है। ताज़ा मामले में धनोटू थाना पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस से 225 ग्राम चरस बरामद की है। यह चरस एक रहस्यमयी बैग से मिली, जिसे किसी ने भी अपना बताने से इनकार कर दिया।

Mandi: मंडी में पंचायत सहायक 1,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया — विजीलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप!

मंडी की कसाण पंचायत में विजीलेंस टीम ने तकनीकी सहायक संजय कुमार को 1,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पहले आधी रकम ले चुका था और बाकी पैसे लेते समय विजीलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Shimla: शिमला में बस विवाद ने पकड़ा तूल! एचआरटीसी बनाम प्राइवेट ऑपरेटर आमने-सामने — हड़ताल की चेतावनी, जनता हुई परेशान!

शिमला में ओल्ड बस स्टैंड विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। एचआरटीसी यूनियनों ने चेतावनी दी है कि अगर 40 किमी से अधिक दूरी की बसों को शहर में प्रवेश से रोका गया, तो वे हड़ताल करेंगे। वहीं निजी ऑपरेटर भी हड़ताल पर हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो सकती है।

Bilaspur: बिलासपुर में ₹10,000 के कर्ज को लेकर मचा खूनी बवाल — दराट से हमला, युवक की हालत नाज़ुक, AIIMS रेफर!

बिलासपुर के आईटीआई चौक पर ₹10,000 के उधार विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मूसा नामक व्यक्ति ने दराट से हमला कर विजय कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को AIIMS बिलासपुर भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: हिमाचल के अरमान राजपूत ने ओलंपियन शक्ति सिंह को किया रिसीव — लाइजनिंग ऑफिसर बनकर चमका नगरोटा बगवां का सितारा!

हिमाचल के अरमान राजपूत ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में ओलंपियन शक्ति सिंह को रिसीव कर गौरव बढ़ाया। वुशू और डोजबॉल के नेशनल प्लेयर अरमान इस वक्त यूनिवर्सिटी में फिजिकल एजुकेशन के छात्र हैं और नगरोटा बगवां के निवासी हैं।

हिमाचल की बेटी सोनाली शर्मा ने रचा इतिहास, जीता “मिस एशिया इंडिया इंटरनेशनल 2025” का ताज — दिल्ली में चमका त्रेहाल गांव का नाम!

दिल्ली-एनसीआर में हुए “मिस एशिया इंडिया इंटरनेशनल 2025” में हिमाचल की सोनाली शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। बैजनाथ तहसील के त्रेहाल गांव की सोनाली ने मेहनत और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया।

Popular

Subscribe

--Advertisement--