Mandi: कुल्लू से आ रही हरियाणा रोडवेज बस में मिला रहस्यमयी बैग, पुलिस ने बरामद की 225 ग्राम चरस!

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्रवाई जारी है। ताज़ा मामले में धनोटू थाना पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस से 225 ग्राम चरस बरामद की है। यह चरस एक रहस्यमयी बैग से मिली, जिसे किसी ने भी अपना बताने से इनकार कर दिया।

Advertisement – HIM Live Tv

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने तरोट में फोरलेन बस स्टॉप के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान कुल्लू से आ रही हरियाणा रोडवेज बस को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान बस में एक काले रंग का बैग मिला। जब पुलिस ने यात्रियों से बैग के बारे में पूछा, तो किसी ने भी उसे अपना नहीं बताया।

इसके बाद पुलिस ने बैग खोला तो उसमें 225 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही चरस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया।

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह बैग आखिर किसका था और चरस कहां से लाई जा रही थी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के BA प्रथम वर्ष का शानदार रिजल्ट, राजीव कुमार ने 69% अंकों के साथ किया टॉप; किरणा और शिवानी भी...

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के बी.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा। राजीव कुमार ने 69 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में टॉप किया, जबकि किरणा 68 प्रतिशत और शिवानी कुमारी 67 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।