हिमाचल की बेटी सोनाली शर्मा ने रचा इतिहास, जीता “मिस एशिया इंडिया इंटरनेशनल 2025” का ताज — दिल्ली में चमका त्रेहाल गांव का नाम!

Date:

--Advertisement--

दिल्ली-एनसीआर में आयोजित “मिस एशिया इंडिया इंटरनेशनल 2025” में हिमाचल प्रदेश की बेटी सोनाली शर्मा ने अपने हुनर और आत्मविश्वास से सभी को पीछे छोड़ दिया।

यह भव्य आयोजन एसके एंड पीयू प्रोडक्शन की ओर से 2 अक्टूबर को किया गया था। शो के ऑर्गेनाइजर सोनिया, संदीप और प्रिया प्रजापति थे।

इस ग्लैमरस इवेंट में एमटीवी रोडीज फेम रुचिका सहित कई नामचीन सिलेब्रिटीज शामिल हुईं।

Advertisement – HIM Live Tv

देशभर से आईं 50 से ज्यादा प्रतिभागियों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन अंत में सोनाली शर्मा ने अपनी काबिलियत के दम पर “एसके मिस एशिया इंडिया इंटरनेशनल 2025” का खिताब अपने नाम कर लिया।

हिमाचल के छोटे से गांव से इंटरनेशनल मंच तक

सोनाली हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की तहसील बैजनाथ के बन्हा पंचायत के छोटे से गांव त्रेहाल (नगता) से ताल्लुक रखती हैं।

छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

सोनाली ने कहा —

“अगर इंसान मन में कुछ ठान ले और उसके लिए दिन-रात मेहनत करे, तो कोई भी सपना असंभव नहीं रहता। यह जीत मेरे गांव और पूरे हिमाचल के लिए समर्पित है।”

शो बना ग्लैमर और टैलेंट का संगम

शो में देशभर से आई युवा प्रतिभाओं ने रैंप पर अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। फैशन, आत्मविश्वास और पर्सनैलिटी के शानदार मिश्रण ने इस इवेंट को यादगार बना दिया।

सोनाली की जीत ने साबित कर दिया कि छोटे शहरों और गांवों की लड़कियां भी अपने हौसले और मेहनत से किसी से कम नहीं हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।