चंडीगढ़ में HRTC की नई हरी इलेक्ट्रिक बस को रोकने पर बवाल, बस अड्डे में एंट्री से रोका; चालक-परिचालकों ने जताया विरोध

Date:

--Advertisement--

शिमला/चंडीगढ़: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की नई चमचमाती हरे रंग की इलेक्ट्रिक बस को चंडीगढ़ में रोकने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को शिमला-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली HRTC की नई इलेक्ट्रिक बस जब चंडीगढ़ बस अड्डे पहुंची तो चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) ने उसके संचालन पर आपत्ति जताई। इसके बाद बस को बस अड्डे में प्रवेश करने से रोक दिया गया। घटना के बाद HRTC के चालक और परिचालकों में भी रोष फैल गया और उन्होंने मौके पर कार्रवाई का विरोध किया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, CTU की ओर से HRTC की नई इलेक्ट्रिक बस को रोकने के पीछे अपने बेड़े में चल रही पुरानी बसों को लेकर चिंता जताई गई। बताया जा रहा है कि CTU को आशंका थी कि यात्रियों को नई और आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों में सफर का विकल्प मिलने पर उसकी पुरानी बसों में यात्रियों की संख्या कम हो सकती है।

Advertisement

परमिट समेत सभी जरूरी दस्तावेज होने का दावा

HRTC प्रबंधन का कहना है कि निगम की बस के पास संबंधित रूट का परमिट समेत सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। इसके बावजूद बस को रोके जाने पर HRTC के चालक-परिचालकों ने मौके पर आपत्ति जताई।

HRTC ने शिमला-चंडीगढ़ रूट पर पहले संचालित हो रही डीजल बस की जगह नई इलेक्ट्रिक बस भेजी थी। निगम के अनुसार, इस बदलाव के साथ कोई नया रूट शुरू नहीं किया गया था, बल्कि पहले से संचालित रूट पर ही बस को बदला गया था।

Advertisement

नई वोल्वो बसों को भी रोक चुका है CTU

चंडीगढ़ में HRTC की नई बस को रोकने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी HRTC की नई वोल्वो बसों के चंडीगढ़ पहुंचने पर CTU की ओर से आपत्ति जताई जा चुकी है और उन्हें बस अड्डे में प्रवेश करने से रोकने का मामला सामने आया था।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर विशाल नैहरिया ने उठाए सवाल, बोले- सरकार दे स्पष्ट जवाब

पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि पूर्व मंत्री, पांच बार के विधायक और पूर्व सैन्य अधिकारी को अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान क्यों नहीं मिला।

Kangra: ज्वालामुखी पार्किंग में एक घंटे के 100 रुपये! रेट बोर्ड से मिटाई गई दर, शिकायत के बाद ठेकेदार को नोटिस

ज्वालामुखी बस अड्डे के पास पार्किंग में कार खड़ी करने के लिए एक घंटे के 100 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। तय पार्किंग दर मिटाए जाने के आरोपों के बाद नगर परिषद ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।

Kangra: घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। एक आरोपी को 14 दिन के न्यायिक रिमांड और दूसरे को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

औट टनल में दर्दनाक हादसा, ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत; 3 भेड़ों ने भी तोड़ा दम

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग की औट टनल में ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत हो गई। हादसे में तीन भेड़ों की भी मौके पर मौत हुई, जबकि एक घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।