Mandi: मंडी में पंचायत सहायक 1,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया — विजीलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप!

Date:

--Advertisement--

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले से भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राज्य सतर्कता (विजीलैंस) टीम ने कसाण पंचायत में तैनात तकनीकी सहायक संजय कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी संजय कुमार पर आरोप है कि उसने एक पंचायत समिति सदस्य से किसी काम का एस्टीमेट तैयार करने के लिए कुल 1,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

Advertisement – HIM Live Tv

पहले ली 500 की किस्त, फिर बची रकम पर हुआ ट्रैप

सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने रिश्वत की राशि में से पहले 500 रुपये तीन दिन पहले ही ले लिए थे, जबकि बाकी 500 रुपये की रकम लेते वक्त विजीलेंस टीम ने उसे धर दबोचा।

विजीलेंस की इस सटीक कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विजीलेंस एसपी ने की पुष्टि

राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (केंद्रीय रेंज) के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी कर्मचारी संजय कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि विजीलेंस टीम ने घटनास्थल से सबूत भी जब्त कर लिए हैं और अब आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।