Bilaspur: बिलासपुर में ₹10,000 के कर्ज को लेकर मचा खूनी बवाल — दराट से हमला, युवक की हालत नाज़ुक, AIIMS रेफर!

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर का आईटीआई चौक रविवार रात उस वक्त जंग का मैदान बन गया, जब सिर्फ ₹10,000 के कर्ज को लेकर शुरू हुई बहस ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक व्यक्ति ने ‘दराट’ जैसे धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को AIIMS बिलासपुर रेफर किया गया है।

Advertisement – HIM Live Tv

पार्टी के बाद झगड़ा और हमला

जानकारी के अनुसार, रौड़ा सेक्टर-3 निवासी वसीम उर्फ मूसा की दुकान पर देर शाम पार्टी चल रही थी। पार्टी में कामां के दिल कुमार, कुल्लू के संदीप कुमार और लोअर निहाल के विजय कुमार मौजूद थे। इसी दौरान 10,000 रुपये के पुराने उधार को लेकर मूसा और दिल कुमार के बीच बहस शुरू हो गई।

गुस्सा बढ़ने पर दिल कुमार और उनके साथी कार में बैठकर वहां से निकल गए, लेकिन मूसा का गुस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ।

मूसा ने अपनी गाड़ी से उनका पीछा किया और करीब 300 मीटर आगे उनकी कार को रोक लिया। इसके बाद उसने अपनी गाड़ी से दराट निकाला और विजय कुमार पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में विजय की बांह पर गहरी चोट लगी और एक उंगली कट गई।

रक्त से लथपथ विजय को तुरंत ज़िला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहाँ उनकी गंभीर हालत को देखते हुए AIIMS बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

हमले के बाद आरोपी ने दी धमकी, भीड़ ने की पिटाई

हमला करने के बाद भी मूसा नहीं रुका। वह सीधे घायल विजय के घर पहुंच गया और उनके परिजनों को धमकाने लगा।

यह सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मूसा की जमकर पिटाई की, साथ ही उसकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से स्थिति को काबू में किया।

पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला उधारी के पैसों के विवाद से जुड़ा है।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, दोनों पक्षों का मेडिकल करवाया गया है, और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।