हिमाचल

Kangra: नूरपुर की नई एसपी इल्मा अफरोज एक्शन मोड में, नशा और खनन माफिया को दी कड़ी चेतावनी

आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज ने नूरपुर की नई एसपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने नशा और अवैध खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Shimla: वीरभद्र सिंह की जयंती पर रिज मैदान में गूंजे पंच, भारत की पूनम ने श्रीलंका की मुक्केबाज को दी करारी शिकस्त

शिमला के रिज मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारत की पूनम ने श्रीलंका की लोगानाथन काजिन्थिनी को हराया। प्रतियोगिता में देश-विदेश के मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया।

Kangra: शादी के बाद नहीं छोड़ा सपना, शाहपुर की सपना कुमारी बनीं CBSE स्कूल में अंग्रेज़ी शिक्षिका

शाहपुर की बोह घाटी की सपना कुमारी ने संघर्ष और मेहनत के दम पर सीबीएसई स्कूल में अंग्रेज़ी शिक्षिका बनकर मिसाल पेश की है। विवाह के बाद उच्च शिक्षा पूरी कर उन्होंने TET पास किया और अपना सपना साकार किया।

Hamirpur: सुजानपुर में 16 वर्षीय छात्र का फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप के बाद...

सुजानपुर के पटलांदर में 16 वर्षीय छात्र का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुसाइड नोट में स्कूल के कुछ शिक्षकों पर मारपीट के आरोपों का उल्लेख है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

Solan: 50 फीट नीचे गिरी कार, फिर पेड़ से टकराई; सोलन में भीषण हादसे में युवक-युवती की चमत्कारिक बची जान

सोलन की सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर 60 फीट नीचे जा गिरी और पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक और युवती घायल हुए हैं, लेकिन दोनों की जान बच गई।

HPU Result 2026: हिमाचल विश्वविद्यालय ने जारी किए BCA, HPU MAT और प्रवेश परीक्षाओं के नतीजे, यहां करें चेक

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीसीए छठे सेमेस्टर, HPU MAT-2026, एमएससी फिजिक्स और एमए मनोविज्ञान प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Popular

Subscribe

--Advertisement--