Kangra: शादी के बाद नहीं छोड़ा सपना, शाहपुर की सपना कुमारी बनीं CBSE स्कूल में अंग्रेज़ी शिक्षिका

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 23 जून। अगर इरादे मजबूत हों और परिवार का साथ मिले, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी के गांव रूल्हेड़ की बेटी और बहू सपना कुमारी (पत्नी विनोद कुमार) ने अपनी मेहनत, संघर्ष और लगन के दम पर यह साबित कर दिखाया है। सपना कुमारी का चयन जिला कांगड़ा के इंदौरा स्थित एक सीबीएसई स्कूल में अंग्रेज़ी शिक्षिका के रूप में हुआ है।

सपना कुमारी का जीवन संघर्षों से भरा रहा। उनका पालन-पोषण उनकी नानी ने किया, जबकि उनके मामा विष्णु ने हमेशा उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित किया और हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। उनकी माता ने भी कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्हें स्नातक तक पढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया।

Advertisement

साल 2021 में विवाह के बाद सपना के जीवन में नई जिम्मेदारियां जरूर आईं, लेकिन उन्होंने अपने सपनों को कभी पीछे नहीं छोड़ा। उनके ससुराल परिवार और विशेष रूप से उनके पति विनोद कुमार, जो स्वयं सरकारी स्कूल में जेबीटी शिक्षक हैं, ने उन्हें आगे पढ़ाई जारी रखने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरा सहयोग दिया। इसी समर्थन के बल पर उन्होंने एम.ए. अंग्रेज़ी, एम.ए. इतिहास और बी.एड. की पढ़ाई पूरी की।

सपना ने स्नातक की शिक्षा राजकीय महाविद्यालय शाहपुर से प्राप्त की, जबकि एम.ए. की पढ़ाई सेंट्रल यूनिवर्सिटी से और बी.एड. पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज, बड़सर से पूरी की। उच्च शिक्षा के बाद उन्होंने ससुराल में रहते हुए TET परीक्षा भी उत्तीर्ण की और लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती रहीं। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें सीबीएसई स्कूल में अंग्रेज़ी शिक्षिका के पद पर नियुक्ति मिली।

सपना कुमारी अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता, नानी, मामा, पति और पूरे ससुराल परिवार को देती हैं। उनका कहना है कि परिवार का विश्वास और उनका अपना दृढ़ संकल्प ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा।

आज सपना कुमारी की सफलता शाहपुर क्षेत्र की बेटियों और विवाहित महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि विवाह किसी लड़की के सपनों का अंत नहीं, बल्कि नई उड़ान की शुरुआत भी हो सकता है। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि शिक्षा, मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार का सहयोग हो तो हर सपना साकार किया जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।

हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बड़ी पहल, अब घर-द्वार होगी स्वास्थ्य जांच; अक्टूबर से शुरू हो सकता है...

हिमाचल प्रदेश में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए सरकार घर-द्वार स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू करने की तैयारी में है। अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें घर पहुंचकर बीपी, ब्लड शुगर समेत सामान्य स्वास्थ्य जांच करेंगी और जरूरत पड़ने पर उपचार या अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था होगी।