HPU Result 2026: हिमाचल विश्वविद्यालय ने जारी किए BCA, HPU MAT और प्रवेश परीक्षाओं के नतीजे, यहां करें चेक

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीसीए छठे सेमेस्टर (CBCS) रेगुलर बैच फ्रेश और रि-अपेयर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही HPU MAT-2026, एमएससी फिजिक्स और एमए मनोविज्ञान प्रवेश परीक्षाओं के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, बीसीए छठे सेमेस्टर (CBCS) रेगुलर बैच फ्रेश परीक्षा में कुल 2525 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 1697 विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं।

इसके अलावा बीसीए छठे सेमेस्टर (CBCS) रेगुलर बैच रि-अपेयर परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में 365 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 134 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि ये परीक्षाएं अप्रैल और मई माह में आयोजित की गई थीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

इसी के साथ प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित HPU MAT-2026 का परिणाम भी घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने एमएससी फिजिक्स और एमए मनोविज्ञान की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम भी जारी कर दिए हैं। सभी परीक्षाओं के विस्तृत परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।

हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बड़ी पहल, अब घर-द्वार होगी स्वास्थ्य जांच; अक्टूबर से शुरू हो सकता है...

हिमाचल प्रदेश में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए सरकार घर-द्वार स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू करने की तैयारी में है। अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें घर पहुंचकर बीपी, ब्लड शुगर समेत सामान्य स्वास्थ्य जांच करेंगी और जरूरत पड़ने पर उपचार या अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था होगी।