हमीरपुर

Hamirpur: हमीरपुर बस अड्डे पर पकड़ी गई 105.23 ग्राम चिट्टा की खेप: गिरफ्तार युवकों ने खोल दिए बड़े राज, पुलिस भी चौंकी

हमीरपुर बस अड्डे के पास 105.23 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में गिरफ्तार दो युवकों ने पूछताछ के दौरान होशियारपुर सप्लायर से उधार पर माल लेने का खुलासा किया है। एक डी.फार्मा छात्र की गिरफ्तारी ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है।

Hamirpur: हमीरपुर बस अड्डे पर बड़ा धमाका! पुलिस ने पकड़ा 10.50 लाख का चिट्टा, फार्मेसी स्टूडेंट भी निकला शामिल

हमीरपुर पुलिस ने बस अड्डे से 105.23 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक फार्मेसी छात्र भी शामिल है। एसएचओ कुलवंत सिंह की टीम द्वारा की गई यह कार्रवाई नशा माफिया पर कड़ा प्रहार मानी जा रही है।

Hamirpur: हमीरपुर की अधिवक्ता रविंदर कौर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रौशन किया!

हमीरपुर की अधिवक्ता रविंदर कौर को महिलाहाट ने कंट्री हेड – विमेन्स राइट्स एंड जेंडर सेंसिटाइजेशन के पद पर नियुक्त किया। वह अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर महिलाओं के अधिकारों और जेंडर सेंसिटाइजेशन से जुड़े मामलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Hamirpur: हमीरपुर में धमाकेदार एथलेटिक्स मुकाबला: डीएवी के रजत और हैप्स की प्रज्ञा ने जमाया दबदबा

हमीरपुर के पुलिस मैदान में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डीएवी के रजत और हैप्स की प्रज्ञा सबसे तेज धावक बने। विभिन्न दौड़ों और प्रतियोगिताओं में स्कूलों के छात्रों ने दमदार प्रदर्शन किया।

Hamirpur: इंडोरमा इंडिया में नौकरी का बड़ा मौका: नादौन में 28 नवंबर को इंटरव्यू, 10वीं–12वीं पास युवाओं को 16,500 रुपये वेतन

बद्दी की इंडोरमा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में ट्रेनी अप्रेंटिस के 20 पदों के लिए 28 नवंबर को नादौन में साक्षात्कार होंगे। 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग के 10वीं–12वीं पास पुरुष उम्मीदवार 16,500 रुपये मासिक वेतन पर आवेदन कर सकते हैं।

Hamirpur: ब्ल्यू स्टार स्कूल का वार्षिक उत्सव: मुख्य अतिथि सुनील शर्मा बिट्टू ने की बड़ी घोषणाएं, बच्चों की प्रतिभा पर जमकर बरसीं तालियां

ब्ल्यू स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककरू, हमीरपुर में आयोजित वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि सुनील शर्मा बिट्टू ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों की उच्च शिक्षा, बेसहारा बच्चों के पुनर्वास और मेडिकल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

Popular

Subscribe

--Advertisement--