Himachal: सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात, हिमाचल में पटवारी और स्टाफ नर्स के 842 पदों पर भर्ती को मंजूरी

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर: पटवारी और अतिरिक्त स्टाफ नर्स की भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने पटवारी और अतिरिक्त स्टाफ नर्स के कुल 842 पदों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक अभ्यर्थी जनवरी महीने तक आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार पटवारी पदों के लिए 16 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

भर्ती प्रक्रिया के तहत पटवारी के लिए कुल 530 पद स्वीकृत किए गए हैं। वहीं मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों पर केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगी। असिस्टेंट स्टाफ नर्स के लिए कुल 312 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए भी आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2026 तय की गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक जनरल कैटेगरी और ओबीसी वर्ग की महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र होंगी।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि जिन बेरोजगार युवाओं ने अभी तक आयोग की वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, उन्हें सबसे पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसके बाद उन्हें एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार से अप्रूवल मिलते ही इन पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।